कर्नाटक: कोडेरी तट पर नाव पलटी, 9 मछुआरों को बचाया गया

नाव पर सवार सभी नौ मछुवारों को अन्य नावों पर मौजूद मछुआरों ने बचा लिया

कर्नाटक: कोडेरी तट पर नाव पलटी, 9 मछुआरों को बचाया गया

जाल में फंसे एक मछुआरे को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया

मंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के उडुपी जिले में शुक्रवार को कोडेरी तट से पांच समुद्री मील दूर मछुआरों से भरी एक नाव समुद्र में उठी ऊंची लहरों के कारण पलट गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नाव पर सवार सभी नौ मछुवारों को अन्य नावों पर मौजूद मछुआरों ने बचा लिया। वहीं, जाल में फंसे एक मछुआरे को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पलटी हुई नाव को देख पास में मछली पकड़ रहे अन्य नौकाओं पर सवार मछुआरों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। वे उक्त नौका पर सवार नौ मछुआरों को बचाने के साथ ही नाव को रस्सियों से खींचकर मारावंथे बंदरगाह पर लाने में सफल रहे।

इससे पहले, 31 जुलाई को इसी क्षेत्र में मडिकल इलाके के करकिकली में एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार दो मछुआरों की मौत हो गई थी।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

संदेशखाली में वोटबैंक के लिए ममता दीदी ने गरीब माताओं-बहनों पर अत्याचार होने दिया: शाह संदेशखाली में वोटबैंक के लिए ममता दीदी ने गरीब माताओं-बहनों पर अत्याचार होने दिया: शाह
शाह ने कहा कि कांग्रेस और ममता बनर्जी, दोनों राम मंदिर का विरोध करते थे
इंडि गठबंधन पर नड्डा का प्रहार- परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने में लगी हैं
'सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास डिफॉल्टरों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की शक्ति नहीं'
कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है: मोदी
छात्रा ने सिद्दरामैया को मुफ्त बस टिकटों से बनी माला भेंट की
शुगर लेवल बढ़ने के बाद केजरीवाल को इंसुलिन दिया गया
कोरे उपदेश