
हुमा कुरेशी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। ये तो हम सभी को पता है कि हुमा दूसरी एक्ट्रेस की तरह hour glass figure मेंटेन नहीं करती हैं, पर भी अपने बॉडी टाइप के हिसाब से स्टाइलिश कपड़े पहन लोगों की बोलती बंद कर देती हैं। उनका इंडियन स्टाइल के कपड़े तो हर कर्वी लड़की के वॉर्डरोब में होने चाहिए। इसे पहनकर आप पार्टी की जान बन सकती हैं। आइए डालिए हुमा के स्टाइलिश कपड़ों पर एक नजर..
आजकल इंडो- वेस्टर्न बहुत ट्रेंड में है और हुमा ये बात बखूबी जानती हैं। आप भी उनका ब्लाउज, साड़ी स्टाइल skirt के साथ सरग वाली ये ड्रेस शादी के फंक्शन में कैरी कर सकती है। ओपन हेयर्स, बड़े झुमके और रेड lipstick के साथ आप कहर ढा सकती हैं।

हुमा की ये ड्रेस receptition पार्टी के लिए बेस्ट है। साथ में स्टाइलिश फर जैकेट पेयर करें और बालों का बन बनाएं। गोल्डन ज्वैलरी के साथ अपना लुक कंप्लीट करें।

अनारकली सूट बहुत ही रॉयल लुक है। ये लुक आप sangeet ceremony में ट्राई कर सकती हैं। बालों का नीट बन बनाएं और कानों में चंदबालीयां डालें। आप इवेंट की जान बन जाएंगी।

अगर आपको बोल्ड लुक चाहिए तो आप हुमा के ये थाई-हाई स्लीट skirt और ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। लुक को और ज्यादा dramatic बनाने के लिए आप फर भी पेयर कर सकती हैं साथ में। बालों का बन या पोनी बनाएं और गले में स्टाइलिश चोकर पहनें। किसी की नजर आपसे हटेगी नहीं।

साड़ी तो महिलाओं की एवरग्रीन choice है। आप साड़ी को थोड़ा अलग लुक ट्राई कर सकती हैं। स्टाइलिश साड़ी गाउन के रूप में। इसके साथ आप accessories पेयर कर सकती हैं कानों और गले में। बालों में कलर्स बना लें। ये बेहद ही retro लेकिन प्याप लुक है।

इंडो- वेस्टर्न में ये लुक भी अच्छी चॉइज है।

लहंगा भी हर लड़की की शादी के फंक्शन में पहली पसंद होती है। इसे आप हुमा की तरह बिना दुप्ट्टे के के ट्राई कर सकती हैं। डीप नेक को कवर करने के लिए हैवी नेकपीस पहनें और बालों को straight रखें।
