सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) 2024 के लिए पुस्तक और नोट्स की पूरी लिस्ट

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पुस्तक और नोट्स की पूरी लिस्ट


✅ सिविल सेवा’ की परीक्षा प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है।यह एक त्रि-स्तरीय परीक्षा है,जिसमें छात्रों को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है- 

1.प्रारंभिक परीक्षा

2.मुख्य परीक्षा

3.साक्षात्कार।


🔴1.प्रारंभिक परीक्षा :


👉 इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होता है - ‘सामान्य अध्ययन’ और ‘सिविल सेवा बोधगम्यता परीक्षा(CSAT)’। प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उत्तीर्ण करना ही जरुरी होता है और इसका अंक मेरिट लिस्ट में भी नहीं जुड़ता है।


◆सामान्य अध्ययन -


०NCERT की कक्षा 6–12 तक की पाठ्यपुस्तक।

०प्राचीन भारत का इतिहास - रामशरण शर्मा।

०स्पेक्ट्रम प्रकाशन की प्राचीन,मध्यकालीन औरआधुनिक इतिहास


०भारतीय राजनीति - एम. लक्ष्मीकांत।

०भारत का संविधान - डी.डी. बसु।

०भारत का भूगोल - माजिद हुसैन।

०विश्व का भूगोल - माजिद हुसैन।

०भौतिक भूगोल - सविंद्र सिंह।

०भारतीय अर्थशास्त्र - रमेश सिंह।

०भारतीय अर्थशास्त्र - दत्त एवं सुंदरम।

इसके अतिरिक्त प्रतिदिन एक राष्ट्रीय समाचार पत्र(द हिन्दू,इंडियन एक्सप्रेस,नवभारत टाइम्स) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले।प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘योजना’ एवं ‘कुरुक्षेत्र’ और साथ ही ‘विज्ञान प्रगति’ एवं ‘साइंस रिपोर्टर’ पत्रिका का नियमित अध्ययन करे या किसी भी इंस्टीट्यूट के बने बनाए कर्रेंट अफेयर्स को देख सकते हैं।


◆सिविल सेवा बोधगम्यता परीक्षा (CSAT) -

०संख्यात्मक अभियोग्यता - अरुण शर्मा ।

०संख्यात्मक अभियोग्यता - आर.एस. अग्रवाल।

०तर्कशक्ति - आर.एस. अग्रवाल।

इसके अतिरिक्त अरिहंत प्रकाशन की CSAT श्रृंखला की पुस्तक का भी हो सके तो अध्ययन करे।


2.मुख्य परीक्षा :

इस पुरे परीक्षा में किसी की भी सफलता मुख्या परीक्षा पर ही निर्भर है।मुख्य परीक्षा में सात प्रश्नपत्र होते है और यह 1750 अंको की होती है।इसमें सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र,वैकल्पिक विषय के दो प्रश्न पत्र और निबंध का एक पत्र होता ।


 3 साक्षात्कार (interview)

यह परीक्षा का सबसे अंतिम चरण है और यह 275 अंको का होता है।इसमें भावी सिविल सेवकों का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है और उनके प्रशासकीय गुणों को देखा जाता है।इसके लिए ज्यादा हतोत्साहिटी होने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि,अगर आपने लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है तो यहाँ काम अंको के बावजूद आप मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं।


Thanks 🙏


🔴 अगला टॉपिक कॉमेंट में बताइए?👇


UPSC Related Any Queries...?

Tags

Post a Comment

0 Comments