Bharat Ratna Awards 2024: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह
4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।
एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।
वीडियो: राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया।
#WATCH | President Droupadi Murmu confers Bharat Ratna upon former PM Chaudhary Charan Singh (posthumously)
The award was received by Chaudhary Charan Singh's grandson Jayant Singh pic.twitter.com/uaNUOAdz0N
— ANI (@ANI) March 30, 2024
वीडियो: राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया।यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।
#WATCH | President Droupadi Murmu presents the Bharat Ratna award to former PM PV Narasimha Rao (posthumously)
The award was received by his son PV Prabhakar Rao pic.twitter.com/le4Re9viLM
— ANI (@ANI) March 30, 2024
वीडियो: राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।
#WATCH | Bharat Ratna award conferred upon former Bihar CM Karpoori Thakur by President Murmu at Rahstrapati Bhawan in Delhi
The award was received by his son Ram Nath Thakur pic.twitter.com/3vx5lkxwI2
— ANI (@ANI) March 30, 2024
वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।
#WATCH | President Droupadi Murmu confers Bharat Ratna upon agronomist MS Swaminathan
The award was received by MS Swaminathan's daughter Nitya Rao pic.twitter.com/lZSdGmzNNt
— ANI (@ANI) March 30, 2024
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की ...
- Previous
- Upcoming