Friday, March 29, 2024
Advertisement

Asian Games 2023: 7वें दिन भी भारत का दबदबा, जीते कुल पांच मेडल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के आज सातवें दिन टेनिस और स्क्वाश में भारतीय प्लेयर्स के गोल्ड मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक एशियन गेम्स 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Govind Singh Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Updated on: September 30, 2023 23:59 IST
asian games 2023 live updates - India TV Hindi
Image Source : PTI asian games 2023 live updates

Asian Games 2023: भारतीय प्लेयर्स एशियन गेम्स 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ने अभी तक शूटिंग में ही 6 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। वहीं सातवें दिन स्क्वाश और टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता। भारत ने अभी तक 38 पदक जीत लिए हैं। सातवें दिन से जुड़े सभी अपडेट के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

 

Asian Games 2023 Day 7 Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:12 PM (IST) Posted by Rishikesh Singh

    हरमप्रीत सिंह की हैट्रिक

    भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपना हैट्रिक गोल दाग दिया है। इसी के साथ भारत इस मैच में अब 5-0 से आगे है।

  • 7:01 PM (IST) Posted by Rishikesh Singh

    IND vs PAK Hockey: हाफ टाइम

    भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे हॉकी मैच में हाफ टाइम के बाद टीम इंडिया अपने लीड को बनाए हुए है। हाफ टाइम के बाद भारत 4-0 से आगे है।

  • 6:39 PM (IST) Posted by Priyam Sinha

    IND vs PAK: भारत ने किया तीसरा गोल

    भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही तीसरा गोल कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का यह दूसरा गोल था। भारत ने अपने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। पहले क्वॉर्टर में मंदीप सिंह और हमरनप्रीत ने एक-एक गोल किया था।

  • 6:30 PM (IST) Posted by Rishikesh Singh

    10000 मीटर रेस में भारत को सिल्वर और ब्रांज

    एशियन गेम्स में भारत ने 10000 मीटर रेस में सिल्वर और ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। भारत के कार्तिक कुमार ने सिल्वर और गुलवीर सिंह ने ब्रांज जीता। भारत के नाम अब कुल 38 मेडल हो गए हैं।

  • 6:30 PM (IST) Posted by Priyam Sinha

    IND vs PAK: भारत 2-0 से आगे

    भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दागा। भारत ने पहले 10 मिनट में ही दो गोल दागे और 2-0 की बढ़त बना ली।

  • 6:23 PM (IST) Posted by Priyam Sinha

    IND vs PAK: भारतीय टीम ने किया पहला गोल

    भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला एशियन गेम्स 2023 में खेला जा रहा है। भारत ने पहले क्वार्टर में ही 8वें मिनट में गोल कर दिया। भारत के लिए यह गोल मंदीप सिंह ने किया। इस टूर्नामेंट में यह मंदीप का 8वां गोल रहा।

  • 6:15 PM (IST) Posted by Rishikesh Singh

    हॉकी में भारत बनाम पाकिस्तान

    एशियन गेम्स के मेंस हॉकी इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने अभी तक एशियन गेम्स में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। ऐसे में दोनों अपने लय को बनाए रखना चाहेंगे।

  • 3:30 PM (IST) Posted by Priyam Sinha

    भारत को मिला 10वां गोल्ड

    एशियन गेम्स 2023 में भारत को 10वां गोल्ड मेडल मिला है। स्क्वैश के फाइनल में भारत की पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर देश को सोना दिलवाया।

  • 1:38 PM (IST) Posted by Govind Singh

    प्रीति ने हासिल किया ओलंपिक कोटा और सेमीफाइनल में बनाई जगह

    भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने एशियाई खेलों में महिलाओं के 54 किलो सेमीफाइनल में प्रवेश करके पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया और पदक भी पक्का कर लिया। 19 साल की प्रीति ने तीन बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और मौजूदा एशियाई चैम्पियन कजाखस्तान की जाइना शेकेरबेकोवा को 4-1 से हराया। 

  • 1:33 PM (IST) Posted by Govind Singh

    मुरली श्रीशंकर ने किया कमाल

    मुरली श्रीशंकर ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। लंबी कूद में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क 7.90 मीटर से ऊंची कूद लगाकर फाइनल में जगह बनाई। श्रीशंकर का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 8.41 मीटर है। 

  • 1:30 PM (IST) Posted by Govind Singh

    फाइनल में बनाई जगह

    भारतीय बाधा धाविका ज्योति याराजी और नित्या रामराज ने एशियाई खेलों में महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में प्रवेश कर लिया। एशियाई चैम्पियन याराजी 13.03 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रही। चीन की युवेइ लिन शीर्ष रही। नित्या रामराज अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रही लेकिन 13.30 सेकंड के समय के साथ दूसरी सबसे तेज लूजर के रूप में क्वालीफाई कर लिया। 

  • 1:26 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

    रोहन बोपन्नी और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में कमाल किया। बोपन्ना और रुतुजा की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-4 से हराया। यह मुकाबला टाइब्रेकर तक गया और अंत में भारतीय जोड़ी ने रोमांचक जीत दर्ज की। इन दोनों की जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 

  • 11:55 AM (IST) Posted by Govind Singh

    महिला वॉलीबॉल टीम को मिली हार

    एशियन गेम्स 2023 के पहले मैच में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को उत्तर कोरिया ने 3-1 से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहला सेट जरूर जीता, लेकिन टीम लय बरकरार नहीं रख सकी। उत्तर कोरिया की योंजू किम ने 30 अंक बनाये जबकि भारत की सूर्या ने 18 अंक जोड़े। भारत का सामना रविवार को अगले पूल मैच में चीन से होगा।

  • 9:58 AM (IST) Posted by Govind Singh

    फाइनल में मेडल नहीं जीत पाए ये खिलाड़ी

    भारत के आनंद कुमार वेलकुमार और सिद्धांत कांबले ने एशियाई खेलों में पुरुषों की स्पीडस्केटिंग 10000 मीटर फाइनल में क्रमश: छठा और सातवां स्थान हासिल किया। आनंद ने 15:40.978 और सिद्धांत ने 15:57.944 का समय निकाला। दक्षिण कोरिया के बायोनी जियोंग ने 15:39.867 के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

  • 9:54 AM (IST) Posted by Govind Singh

    पिंकी बलहारा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    जकार्ता एशियाई खेल 2018 की रजत पदक विजेता भारत की पिंकी बलहारा ने एशियाई खेलों की कुराश स्पर्धा में महिलाओं के 52 किलो क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पिंकी ने दक्षिण कोरिया की जो यि ली को 5.3 से हराया। इससे पहले उसने एशिरिन हेडारोवा को 5.0 से मात दी थी। 

  • 9:50 AM (IST) Posted by Govind Singh

    शूटिंग में भारत को मिला सिल्वर मेडल

    10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस को हार का सामना करना पड़ा। शुरुआत में तो दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने 14 प्वाइंट्स स्कोर किए , लेकिन बाद में चीन की जोड़ी आगे हो गई। चीन के ZHANG Bowen और JIANG Ranxin ने 16 प्वाइंट्स स्कोर किए। 

  • 8:48 AM (IST) Posted by Govind Singh

    शूटिंग में पदक हुआ पक्का

    भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए जिससे भारत का पदक पक्का हो गया। सरबजोत ने 291 स्कोर किया जबकि दिव्या का स्कोर 286 रहा। दोनों का कुल स्कोर 577 रहा और वे क्वालीफिकेशन में चीन से एक अंक आगे रहे। दो टीमें स्वर्ण के लिये मुकाबला करेंगे। इसके साथ ही निशानेबाजी में भारत का 19वां पदक पक्का हो गया।

  • 8:03 AM (IST) Posted by Govind Singh

    टेनिस में गोल्ड आने की उम्मीद

    भारत के लिए टेनिस में मिक्सड डब्लस में मेडल आने की उम्मीद है। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी आज अपना फाइनल मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने  चीनी ताइपे की अएचएसयू यू-हसिउचान और हाओ-चिंग जोड़ी को 2-1 से हराया था।

     

  • 8:03 AM (IST) Posted by Govind Singh

    रिंग में उतरेंगे ये बॉक्सर

    भारत के लिए बॉक्सिंग में निखत जरीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल पक्का कर दिया। आज रिंग में वर्ल्ड चैंपियन लवलीन बोरगोहेन, सचिन सिवाच, निशांत देव और प्रीति पवार, नरेंद्र बेरवाल एक्शन में होंगे। 

  • 8:02 AM (IST) Posted by Govind Singh

    मीरबाई चानू पेश करेंगी चुनौती

    ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीरबाई चानू आज 49 किलोग्राम वर्ग में एशियन गेम्स में उतरेंगी। भारतीय फैंस को उनसे पदक की आस है। 

  • 7:47 AM (IST) Posted by Govind Singh

    भारत ने जीते हैं इतने पदक

    भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अभी तक कुल 33 मेडल जीते हैं जिसमें 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement