साल 2023 खत्म होने में कुछ ही समय बाकी है और नया साल 2024 का आरंभ होने वाला है। साल 2024 शनि का रहने वाला है। क्योंकि ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2024 का (2+0+2+4=8) 8 अंक निकलता है और आठवां भाव शनि का भाव होता है। इसलिए इस साल इन सभी राशियों पर शनि का छाया रहने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। इन्हें क्रूर और न्यायदाता ग्रह माना गया है जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साल 2024 में शनि देव इन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 तक शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में अस्त रहेंगे और 18 मार्च 2024 को शनि कुंभ राशि में उदित होंगे। जबकि 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि कुंभ में ही वक्री रहेने वाले हैं।
चलिए जानते है की वर्ष 2024 में किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं शनि देव और किन राशि वालों को मिल सकता है नए साल पर तोहफा।
इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंग शनि देव
वृषभ राशिफल 2024
साल 2024 में वृषभ राशि/Taurus Horoscope 2024 के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. इस राशि के लोगों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे।
- इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा और सुख-सुविधाएं भी मिलेगी
- आपको इस साल करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे
- व्यापार में आपको नए अवसरों की प्राप्त होगी
- शनि वृषभ राशि के लोगों को वित्तीय स्थिरता देंगे और मान-सम्मान भी बढेगा
कर्क राशिफल 2024
कर्क राशि वालों को साल 2024/Cancer Horoscope 2024 में थोड़ा सावधान रहने की आवश्क्यता है। इस दौरान आप अपनी भावनाओं को वश में रखें।
- इस साल आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी
- साल 2024 में आप क्रोध करने से बचें
- इस समय आप पर पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है
- इस अवधि में स्थान परिवर्तन की संभावना भी नजर आ रही है
वृश्चिक राशिफल 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2024/Scorpio Horoscope 2024 भारी रहने वाला है। इस समय धैर्यशीलता में कमी आएगी लेकिन आपको आत्म संयम बनाए रखना होगा।
- इस अवधि में शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है
- कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता हैं
- इस साल आय में कमी आ सकती है
- आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
- दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा
धनु राशिफल 2024
इस नए साल शनि धनु राशि/Sagittarius Horoscope 2024 पर मेहरबान रहने वाले हैं। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा
- आपको करियर में बड़ी उलब्धि मिल सकती हैं
- आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी
- इस साल आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा
- नौकरी में आपको तरक्की और अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं
- इस राशि के लोगों को शनि व्यापार में बड़ा मुनाफा कराएंगे
- आपको अप्रत्याशित रूप से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगें
मकर राशिफल 2024
मकर राशि वालों को साल 2024/Capricorn Horoscope 2024 में शनि की साढ़े साती का सामना करना पड सकता है। इस समय आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखने को मिले सकता हैं।
- आप अपनी वाणी में संयम बनाए रखें
- इस दौरान वस्त्रों आदि के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा
- मां के साथ कई विचारों में मतभेद होने की संभावना है
- जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
कुंभ राशिफल 2024
साल 2024 कुंभ राशि/Aquarius Horoscope 2024 वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है| इस अवधि में आत्मविश्वास में कमी आएगी।
- इस समय आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
- इस साल संचित किया पैसा किसी न किसी रूप में खर्च हो सकता है
- इस दौरान आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है
- इस साल आपके खर्चों में अधिकतम वृद्धि होगी
मीन राशिफल 2024
ज्योतिष शास्त्र अनुसार मीन राशि वालों के लिए साल 2024/Pisces Horoscope 2024 अशुभ रहने वाला है। ऐसे में आपको विशेष ख्याल रखने की आवश्क्यता है।
- मीन राशि वाले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
- धन हानि होने के असार नजर आ रहें है
- इस साल आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है
- इतना ही नहीं आपको मान-हानि का सामना भी करना पड़ सकता है
क्या 2024 में बाकी राशियों के लिए शनि अशुभ परिणाम देने वाले हैं!
ऐसा नहीं है कि बाकी बची राशियों (मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि) को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हम यह कह सकते हैं कि उन्हें वर्ष 2024 में मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, मिथुन राशि वालों के लिए करियर अच्छा रहेगा, लेकिन लव रिलेशनशिप और वैवाहिक जिवन में लगातार किसी ना किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवन की समस्या का समाधान आपके अंदर है। इन सभी समाधान की खोज के लिए आप एक वैदिक ज्योतिषी डॉ. विनय बजरंगी से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं और अपनी वार्षिक भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए आप अपना वार्षिक राशिफल 2024 भी पढ़ सकते हैं।
0 Comments