भारत में हर दिन कोई न कोई व्रत व त्योहार मनाऐ जाते है, जिस कारण भारत को त्योहार का देश कहते हैं। जल्द ही मार्च का माह शुरु होने वाला है और ज्योतिष अनुसार यह माह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस माह कई बढे ग्रहों के गोचर के साथ-साथ कई महत्तवपुर्ण त्योहार भी रहने वाले हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से मार्च साल का तिसरा माह है लेकिन हिंदू कैलेंडर के लिहाज से साल का पहला। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2024 काफी खास रहने वाला है-
मार्च माह में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, फाल्गुन अमावस्या, फाल्गुन पुर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, शहीद दिवस, ईस्टर दिवस भी मनाया जाएगा। आइए जानते हैं मार्च माह में कौन सा पर्व व व्रत किस दिन है-
मार्च 2024 के व्रत व त्योहार की सूची | February 2024 Vrat or Tyohar List
01 March 2024 - Yashoda Jayanti
03 March 2024 - Sabari Jayanti
03 March 2024 - Masik Krishna Janmashtami
04 March 2024 - Janaki Jayanti
05 March 2024 - Swami Dayananda Saraswati Jayanti
06 March 2024 - Vijaya Ekadashi
08 March 2024 - Mahashivratri (Masik Shivratri)
08 March 2024 - Pradosh Vrat
08 March 2024 - International Women's Day
10 March 2024 - Phalgun Amavasya
10 March 2024 - Ramdan Begin (Roza)
12 March 2024 - Phulera Dooj
12 March 2024 - Ramakrishna Jayanti
13 March 2024 - Vinayaka Chaturthi
13 March 2024 - No Smoking Day
14 March 2024 - Pisces Sankranti (Sun in Pisces)
15 March 2024 - World Consumer Rights Day
15 March 2024 - Skanda Sashti
16 March 2024 - Rohini Vrat
17 March 2024 - Masik Durgashtami
17 March 2024 - Holashtak Begin
20 March 2024 - Amalaki Ekadashi
21 March 2024 - World Forest Day
22 March 2024 - Pradosh Vrat
23 March 2024 - Shaheed Diwas
24 March 2024 - Holika Dahan (Chhoti Holi)
24 March 2024 - World Tuberculosis Day (TB Day)
25 March 2024 - Holi
25 March 2024 - Falgun Purnima Vrat (Vasanta Purnima)
25 March 2024 - Laxmi Jayanti
25 March 2024 - Chandra Grahan
25 March 2024 - Bhai Dooj (Chaitra)
28 March 2024 - Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
29 March 2024 - Good Friday
30 March 2024 - Ranga Panchami
31 March 2024 - Easter Day
01 मार्च 2024 - यशोदा जयंती
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मां यशोदा जयंती/Yashoda Jayanti मनाई जाती है। इस साल 1 मार्च को मनाई जाएगी यशोदा जयंती। मां यशोदा मातृ प्रेम और बलिदान का प्रतीक हैं। यशोदा जयंती के दिन मां यशोदा और भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
03 मार्च 2024- शबरी जयंती
शबरी जयंती फाल्गुन माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्री राम की परम भक्त माता शबरी को समर्पित होता है। इस दिन शबरी माला में देवी शबरी की पूजा करने की परंपरा है। माता शबरी की पूजा करने से भगवान राम का भी आशीर्वाद मिलता है। भगवान श्री राम ने अपनी भक्त शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए उसके जूठे बेर खाए थे।
04 मार्च 2024- जानकी जयंती
फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली जानकी जयंती/Janaki Jayanti, माता सीता के लिए समर्पित मानी जाती है। इस दिन को सीता अष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। इस साल 4 मार्च को मनाई जाएगी मिथिला जयंती। महिलाएं इस दिन पर घर-परिवार की सुख शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं।
08 मार्च 2024 - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस/International Women's Day मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को सम्मान देने और उनसे जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाना है और उनके साथ होने वाले भेदभाव को कम करना है।
12 मार्च 2024 - रामकृष्ण जयंती
रामकृष्ण जयंती शुक्ल पक्ष की फाल्गुन द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक श्रद्धेय संत, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। ऐसा कहा जाता है कि रामकृष्ण के माता-पिता ने उनके जन्म से पहले अलौकिक घटनाओं का अनुभव किया था। रामकृष्ण एक संत थे और उन्हें परमहंस की उपाधि से सम्मानित किया गया था। परमहंस वह व्यक्ति होता है जो अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित करने की शक्ति रखता है।
13 मार्च 2024- विनायक चतुर्थी
सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का खास महत्व होता है। यह दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित है। विनायक चतुर्थी/Vinayak Chaturthi हर माह शुक्ल पक्ष के दौरान आती है। इस विशेष दिन पर भक्त बप्पा के लिए उपवास रखते हैं और उनकी विधि अनुसार पूजा करते हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में भी जाना जाता है, वे इस स्वरूप में अपने भक्तों के जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं दूर करते हैं।
14 मार्च 2024 – मीन संक्रांति | Meen Sankranti 2024
सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करता है, और सुर्य जब किसी राशि में पर्वेश करते है तो उस दिन संक्रांति मनाया जाता है। 14 मार्च 2024 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश में करेंगे/Sun Enter in Pisces, जिस कारण इस दिन कुंभ संक्रांति मनाया जाएगा। इस दिन स्नान-ध्यान के साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल भी अर्पित करना चाहिए
16 मार्च 2024 – रोहिणी व्रत | Rohini Vrat
रोहिणी व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है इसलिए इस व्रत को रोहिणी व्रत कहा जाता है। यह व्रत हर महीने आता है। मार्च में रोहिणी व्रत/Rohini Vrat 16 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। ये व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।
17 मार्च 2024 - होलाष्टक प्रारम्भ
होलाष्टक शब्द होली और अष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है और इसका अर्थ होता है होली के आठ दिन। होली के त्योहार से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इसकी शुरुआत फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से हो जाती है और होलिका दहन होलाष्टक 2024 का आखिरी दिन से होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है और इनमें विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी प्रकार के शुभ कार्य पर रोक रहती है।
23 मार्च 2024 - शहीद दिवस
23 मार्च को शहीद दिवस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। अंग्रेजों ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने पर उन्हें फांसी की सजा सुनाई और भारतीयों के आक्रोश के डर के कारण तय तारीख से एक दिन पहले गुपचुप तरीके से तीनों को फांसी पर लटका दिया। अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शहीद दिवस मनाते हैं।
0 Comments